फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में आपकी मदद करेगा सिटीजन इमरजेंसी ऐप

विज्ञापन
विज्ञापन
 क्राइम कंट्रोल की कवायद में डॉयल 100 ने आम जनता को राहत देने के लिए सिटीजन इमरजेंसी एप जारी किया है। लोगों को किसी भी मुसीबत में इस ऐप से तत्काल मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

डॉयल 100 के इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है। डॉयल 100 प्रभारी देवेंद्र सिंह के मुताबिक इसमें अपना नाम, पता दर्ज करने के साथ पांच करीबी लोगों के मोबाइल नंबर दर्ज करने होंगे। इसके बाद यह ओटीपी मांगेगा जो डॉयल 100 के लखनऊ कंट्रोल रूम से आपके मोबाइल और ईमेल पर आएगा। इसे भरने के बाद मोबाइल में ऐप एक्टीवेट हो जाएगा। किसी हादसे या मुसीबत के वक्त ऐप के आपात संदेश प्वाइंट पर अंगुली रखनी होगी। दस सेकेंड में ही डॉयल 100 कंट्रोल रूम आपको कॉल करके आपकी खैरियत पूछेगा। यदि आपका मोबाइल बंद हुआ तो आपके पांचों परिचितों को एक मिनट के अंदर आपकी लोकेशन बताकर परेशानी में होने की जानकारी दे दी जाएगी। डायल 100 के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने बताया कि इस तरह मुसीबत में आपके परिचित और डायल 100 दोनों मदद में जुटेंगे। सड़क हादसे के पीड़ितों को इसका सर्वाधिक लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें