फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बालक की मौत

Thu, 18 Aug 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छत पर लगा टीवी का एंटीना ठीक करते समय करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई। इस हादसे से घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने पंचनामा के बाद शव को दफना दिया है। पयागपुर क्षेत्र में ग्राम गुरुचाही शुकुलपुरवा निवासी शनी कुमार (10) पुत्र राजकिशोर गांव के प्राथमिक विद्यालय का छात्र है।
विज्ञापन


गुरुवार को रक्षाबंधन का अवकाश होने के चलते वह घर पर था। टीवी पर प्रसारण सही नहीं आने पर शनी छत पर लगा एंटीना ठीक करने जा पहुंचा। एंटीना ठीक करते समय तार में करंट उतरने से मौके पर ही झुलसकर उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद परिवारीजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें