फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा पार्षद जन्नत जहां ने दर्ज कराया चेक चोरी का केस

Wed, 16 Mar 2016 08:30 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बसपा काउंसलर जन्नत जहां - फोटो : file photo
विज्ञापन
बसपा पार्षद जन्नत जहां ने 12 मार्च को सेक्टर-34 थाने में दो लाख के चेक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, आरोपी सेक्टर-18 निवासी अनमोल लखनपाल ने 14 मार्च को एसएसपी से पार्षद द्वारा झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। इस दोनों आरोप की पुलिस जांच करने में लगी है।
विज्ञापन


सेक्टर-34 में 12मार्च को केस दर्ज:
बसपा पार्षद जन्नत जहां के पति अनवर ने बताया कि अनमोल लखनपाल उसके कंपनी में पांच महीने काम कर चुका है। इस दौरान उसने कंपनी में छोटी मोटी चीजें चोरी कीं। इसी वजह से अनमोल को कंपनी से बाहर कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जाते जाते अनमोल जन्नत द्वारा साइन किया 26 दिसंबर का चेक चोरी करके ले गया। लेकिन, उसने चेक 12 मार्च को यस बैंक में कैश करवा लिया। इसके बाद जन्नत ने सेक्टर-34 थाने में शिकायत दी।

अनवर ने दिया था चेक, झूठा फंसा रहीं जन्नत: लखनपाल
वहीं, 14 मार्च को अनमोल लखनपाल ने एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जन्नत जहां द्वारा उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उसने बताया कि अनवर ने उसके क्रेडिट कार्ड से पैसा ट्रांसफर करवाया था। इसी दौरान अनवर ने पार्टनरशिप में इमिग्रेशन कंपनी खोलने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन


उसने बताया कि क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन में अकाउंट से कटे पैसे और कंपनी खोलने के लेनदेन के बदले में अनवर ने जन्नत जहां द्वारा साइन किया दो लाख का चेक दिया था। लेकिन, चेक कैश करवाने के बाद उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। लखनपाल ने बताया कि पार्षद जन्नत जहां के पति अनवर के बैंक अकाउंट, डेविट कार्ड सभी बंद हैं।

घर पर आकर अनवर ने जान से मारने की धमकी दी: शिकायतकर्ता
लखनपाल का आरोप है कि 12 मार्च की शाम अनवर, उसका ड्राइवर व अन्य सेक्टर-18 स्थित उसके घर आए। उन्होंने अपनी जीप घर के गेट पर लगाकर खूब हंगामा किया। आरोप है कि अनवर ने इस दौरान यूपी के एक माफिया से उसको जान से मरवाने की धमकी दी। उसने दावा किया है कि इस वारदात की फुटेज उसके पास मौजूद है।

ब्लैकमेलर है अनमोल लखनपाल: अनवर
उधर, अनवर ने आरोप लगाया है कि अनमोल लखन ब्लैकमेलर है। पुलिस में चेक चोरी की शिकायत देने के बाद उसने झूठा आरोप लगाया है। उनका दावा है कि अनमोल लखनपाल के खिलाफ सभी सुबूत उनके पास उपलब्ध है। मुझे अनमोल लखन से पैसे लेने की जरूरत नही है। वहीं, मारपीट के आरोप पर उनका कहना था कि अकाउंट से पैसे कैश होने के बाद वह अपने मैनेजर के साथ अनमोल के घर उसकी मां से बातचीत करने गए थे। लेकिन, गेट के बाहर आधे घंटे खड़े रहने के बाद किसी ने दरवाजा तक नही खोला।

बलजीत सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-34 ने बताया कि जन्नत जहां ने तीन दिनों पहले दो लाख के चेक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में पूरी जानकारी नही है। लेकिन, थाना पुलिस केस की जांच में लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें