फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर डंपर के नीचे घुसी कार, दो की मौत

Sat, 06 Jan 2018 11:55 PM IST
महोबा, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर सागर नेशनल हाईवे पर खन्ना टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार और डंपर की भिड़ंत हो गई। कार डंपर के नीचे जा घुसी। हादसे में दो लोगाें की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी हंसपुरम, नौबस्ता कानपुर निवासी अंकित (35) व पुनीत (20) पुत्र राममिलन अपने साथी छोटे बउआ (24) व विनोद (35) के साथ कार से महोबा आए थे। शुक्रवार रात लौटते समय कानपुर रोड पर खन्ना टोल प्लाजा से पहले सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से कार टकरा गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा डंफर के नीचे घुस गया। दुर्घटना में चालक पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अंकित व छोटे बउआ को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर अस्पताल आए मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। रात के समय कोहरा होने और वाहनों की गति अधिक होने से ये हादसा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें