फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिक लडकी के साथ गलत काम करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करने का आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
थाना पिहोवा में गांव ईस्हाक प्लाट हिम्मतगढ़ में नाबालिगलड़की के साथ गलत काम करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि कुछ दिन पहले एक नाबालिग लडकी के पिता कश्मीर सिंह निवासी ईस्हाक प्लॉट हिम्मतगढ़ ने थाना पिहोवा में केस दर्ज कराया था कि रात करीब 12.25 जब वह खड़के की आवाज पर उठा तो उसने देखा कि उसी के ही गांव का रोशन लाल नाम का व्यक्ति उसकी लड़की के साथ गलत काम कर रहा था। उसके जागने पर वह अपने कपडे़ और मोबाइल फोन छोड़ कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। जांच के दौरान थाना पिहोवा पुलिस ने आरोपी को उसके गांव ईस्हाक प्लाट हिम्मतगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट मे पेश किया गया। वहां से कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें