जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने नगर में अलग-अलग स्थानों पर छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने घटना की जांट पड़ताल की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
क्षेत्र के गांव खंडहर निवासी लोकेश की खंडहर रोड पर शिवशक्ति साइबर कैफे एवं जनसेवा केंद्र है। चोर दुकान के शटर में लगा ताला तोड़कर वहां रखे तीन प्रिंटर और तीन लैपटॉप चुरा ले गए। इधर, गांव गुरैया निवासी सुमित वर्मा का जनसेवा केंद्र है यहां भी चोरो ने ताला तोड़कर पच्चीस सौ की नकदी के अलावा एक लैपटॉप व एक प्रिंटर चोरी कर लिया। उधर, गांव संगाहा निवासी शिवम यादव की कृषि विकास केंद्र के नाम से पेस्टीसाइड की दुकान है। इस दुकान में भी ताला तोड़कर चोर पच्चीस सौ की नकदी निकाल ले गए। इसी रोड पर मोहल्ला नौसारा निवासी गुड्डू गुप्ता का गुप्ता फर्नीचर एवं जनसेवा केंद्र नाम से प्रतिष्ठान है। यहां शटर का ताला काटकर घुसे चोर आठ हजार की नकदी के साथ ही दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक फिंगर स्कैनर, आधार कार्ड की किट, इन्वर्टर बैटरा व एक गैस सिलेंडर समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। उधर, बारहपत्थर रोड पर नीलम टाकीज के पास के रहने वाले अरविंद सिंह की मकान के आगे आधार केंद्र बनाने की दुकान है। इस दुकान का भी चोरों ने ताला तोड़ दिया और वहा रखी चार हजार की नकदी चुरा ली। जबकि इसी के पास स्थित गांव कलक्टरगंज निवासी आदर्र्श गुप्ता की अजंता फोटो स्टूडियो के ताले तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए लेकिन तब तक जाग हो जाने पर चोर यहां से कुछ भी नही ले जा सके।