फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली सी बात पर मैकेनिक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Manimajra Arrest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चाकू से गोद कर मैकेनिक हितेश की हत्या करने के आरोपी मोहम्मद आफताब को मनीमाजरा पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। मौलीजागरां निवासी आफताब पहले गोविंदपुरा में रहकर सोफा बनाने का काम करता था। मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदर जीत सिंह ने बताया आफताब को शनिवार को कोर्ट में पेश कर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पहले दोनों में दोस्ती हुई। उसके बाद पैसों को लेनदेन शुरू हुआ। आफताब ने हितेश से करीब छह-सात सौ रुपये लेने थे। इसके चलते दो दिन पहले भी उनका झगड़ा हुआ था। शुक्रवार शाम को मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के गेट के बाहर नाई की दुकान पर दोनों का फिर झगड़ा हुआ।

आफताब ने बताया कि उसने चाकू मारने से पहले हितेश को बोला था कि उसके पैसे दे दे नहीं तो वह उसे चाकू मार देगा। पैसे नहीं देने पर उसने चाकू से गोदकर हितेश की हत्या कर दी। हितेश का शव अभी सेक्टर-16 अस्पताल के शव गृह में रखा हुआ है। उसके परिजन अभी नंगल और दिल्ली से नहीं आए हैं। इस कारण अभी शव को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें