फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई को लेकर भाजपाइयों की पुलिस से नोकझोंक

Wed, 26 Sep 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
बहजोई में रंपुरा मामले को लेकर पुलिस से नोकझोंक करते भाजपाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहजोई। रंपुरा मामले को लेकर ग्रामीणों ने भाजपाइयों के साथ मंगलवार को थाने पर धरना दिया। इस दौरान भाजपाइयों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब दो घंटे से अधिक देर तक मामला चलता रहा। पुलिस ने दबाव में पूछतांछ के लिए लाए गए प्रधान पति समेत तीन को छोड़ दिया। 

विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा के ग्रामीण भाजपाइयों संग थाने पहुंचकर पिछले दिनों अकबरपुर के एक खेत में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष के मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया तो धरने पर बैठ गए।  भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान समेत अन्य भाजपाइयों ने कहा कि पुलिस ने अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है, बल्कि एक ही पक्ष के ग्राम प्रधान पति समेत कुछ लोगों को पकड़कर लगातार पूछताछ की जा रही है। करीब आधा घंटे तक थाने में गहमागहमी रही। इसके बाद सीओ चंदौसी केके सरोज व कोतवाल अमित कुमार ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब ग्रामीण व भाजपाइयों ने धरना खत्म किया। इसके बाद ग्रामीण व भाजपाई नगर के नया बाजार चौक पर पहुंचे और एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। करीब घंटे भर बैठने के बाद दूसरे भाजपा पदाधिकारियों के साथ सभी लोग फिर से थाने पहुंच गए। इनका कहना था कि नामजद लोगों की भी गिरफ्तारी जल्दी की जाए और पूछताछ के लिए लाए गए लोगों को छोड़ा जाए। इसी बात को लेकर करीब आधा घंटे तक सभी ग्रामीण व भाजपाई थाना का मेन गेट घेरकर बैठे रहे। महिलाएं भी साथ थीं। इसके बाद भाजपाइयों व ग्रामीणों की सीओ व कोतवाल से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने पूरे मामले को भांपते हुए पूछताछ के लिए लाए गए लोगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तब जाकर मामला शांत हो सका। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान पति समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। इसके बाद तीनों लोगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हल्का दारोगा और सिपाही निलंबित  
बहजोई। रंपुरा में बीते दिनों अकबरपुर के एक खेत में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष व मुहर्रम में मेहंदी के जुलूस के रूट से कुछ आगे ले जाने के  मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में हल्का दारोगा आदित्य सिंह व सिपाही राहुल को सस्पेंड किया गया है। 21 सितंबर 2018 को सुबह तड़के गांव अकबरपुर के एक खेत में गोवंशी पशु के अवशेष मिले थे। दूसरे दिन 20 सितंबर की रात मेहंदी का जुलूस तय रूट से आगे निकलने को लेकर दोनों पक्षों के लोगों से कहासुनी हुई थी। ईंट पत्थर भी चले थे। हल्का दारोगा आदित्य सिंह ने पुलिसकर्मी के साथ पहुंचकर लोगों को समझाया था, तब कहीं जाकर देर रात तक मामला शांत हो सका था। उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ केके सरोज व कोतवाल अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे थे और पूरे मामले की जानकारी ली थी। दिन में एडीएम लवकुश त्रिपाठी व एएसपी पंकज कुमार पांडेय भी गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की थी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें