फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में फंसे भोजपुरी एक्टर मनोज पांडे की बीवी भी गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2017 04:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्‍टर मनोज पांडे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। रेप केस में गिरफ्तार होने के दो दिनों बाद ही पुलिस ने उनकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी पत्नी को पति की मदद के आरोप में गिरफ्तार किया है। पांडे पर शादी के बहाने 27 वर्षीय एक गायिका और को-एक्‍ट्रेस के साथ दुष्‍कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस ने मनोज पांडे की पत्नी को मुंबई के उपगनरीय क्षेत्र कांदिवली में उनके घर से गिरफ्तार किया है। दंपति पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता से 10.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की।
विज्ञापन

अभिनेता की पत्नी ने पीड़िता को धमकाया!

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 15 सितंबर को पांडे के खिलाफ रेप की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची थीं। इसके बाद एक्‍टर की पत्नी ने उसे कथित रूप से धमकी दी कि यदि वह उसके पति से दूर नहीं रही तो ठीक नहीं होगा। आपको बात दें कि पांडे को गुरुवार की रात कल्याण से गिरफ्तार किया गया था।

पीड़िता के मुताबिक, मनोज 2012 में एक शूटिंग के दौरान सेट पर मिले थे। उस दौरान मनोज ने खुद को मशहूर डायरेक्टर राजकुमार पांडे का भाई बताकर दोस्ती की। फिर उसको अपनी आने वाले फिल्मों में मुख्य रोल देने का वादा कर इस्तेमाल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें