फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने लगाया पिता पर दुष्कर्म का आरोप, कहा 140 महिलाओं से बना चुका है संबंध

Mon, 25 Jul 2016 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बरेली में सीबीसीआईडी में तैनात सिपाही पर उसकी सौतेली बेटी ने 140 महिलाओं से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप कितने सही हैं सिपाही की हैंडराइटिंग जांच के बाद इसका पता चलेगा। आरोपी सिपाही ने कुछ पत्र ल‌िखें थे जिन्हें कोर्ट में बतौर सबूत दिया गया।
विज्ञापन


मामले पर आरोपी सिपाही का कहना है कि उसकी बेटी मकान पर कब्जा करने के लिए ये सब आरोप लगा रही है। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसका भी यौन शोषण किया है और उसके 140 महिलाओं से संबंध हैं। अदालत ने मामले में किला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने और हकीकत पता लगाने का आदेश दिया है।

पुलिस आरोपी की हैंडराइटिंग विशेषज्ञों से जांच कराने के बाद ही सच्चाई तक पहुंच पाएगी। प्रभारी निरीक्षक किला मोहम्मद कासिम ने बताया है कि लड़की के आरोपों की जांच कराने के बाद ही कोर्ट को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बेटी ने मां की हत्या का भी लगाया आरोप

- फोटो : demo pic
प्रभारी निरीक्षक किला मोहम्मद कासिम ने बताया कि सीबीसीआईडी में तैनात की ‌स‌िपाही ने करीब 25 साल पहले रामपुर की म‌ह‌िला स‌िपाही से प्रेम विवाह किया था। म‌ह‌िला स‌िपाही ने रामपुर में जनरल स्टोर चलाने वाले प‌त‌ि से तलाक लेकर दूसरी शादी की थी। प‌िता पर आरोप लगाने वाली लड़की उस समय आठ साल की थी।

इसकी एक छोटी बहन भी साथ में थी। सीबीसीआईडी के स‌िपाही से शादी करने के बाद मह‌िला स‌िपाही ने दो बेटे को जन्म दिया। दोनों बेटियों की शादी करने के बाद सीबीसीआईडी के सिपाही के एक बेटे की 2010 मं मौत हो गई। एक साल पहले पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया।

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली बेटी ने मां मौत के समय भी पिता पर उन्हें मार डालने का आरोप लगाया था। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सामान्य मौत होने से बात आगे नहीं बढ़ पाई थी।
विज्ञापन

सिपाही ने बताया कि बेटी क्यों लगा रही है आरोप

- फोटो : Demo
मां की मौत के बाद बेटी को पिता के बक्से से उनके हाथों लिखे पत्र हाथ लग गए। बेटी के कोर्ट में दिए जैनका बाबा और मीरा बाबा को संबोध‌ित पत्र पुलिस को मिल गए हैं। पुलिस हकीकत का पता लगाने में जुटी है। बेटी ने जिन महिलाओं की सूची कोर्ट को सौंपी है, उनके बारे में भी गोपनीय तरीके से पता लगाया जाएगा।

सीबीसीआईडी के सिपाही का कहना है ‌कि उन पर लगरए गए आरोप निराधार हैं। आरोप लगरने वरली उनकी सौतेली बेटी है। वह अपने पति के घर में रहती है, लेक‌िन प‌त‌ि उसके साथ नहीं है। पति भी उससे परेशान है।

मुझसे तो लड़ाई मकान के हिस्से को लेकर है। कोतवाली इलाके में सिपाही का 90 गज का मकान है। इसमें वह अपनी मां का हिस्सा मांग रही है।

अपने बेटे को सिपाही ने नॉमिली बना दिया है इसे लेकर भी वह परेशान है। बेटी ने अर्जी देकर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसका जवाब कोर्ट में दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें