फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेकर लौट रहे दंपति को बदमाशों ने लूटा

Sat, 16 Sep 2017 12:56 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज से दवा लेकर लौट रहे दंपति को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। सूचना के बाद बिथरीचैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सुराग नहीं जुटा सकी। थाने में लूट की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखी गई है। 
विज्ञापन

भुता के खजुरिया गांव के रहने वाले छत्रपाल की पत्नी पुष्पा की तबीयत खराब थी। शुक्रवार को छत्रपाल बाइक से अपनी पत्नी को लेकर रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दवा दिलाने के बाद शाम 4.30 बजे दोनों गांव लौट रहे थे। कचौली नहर के पास सफेद रंग की अपाचे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। छत्रपाल की कनपटी पर तमंचा रखकर बदमाशों ने तीन हजार रुपये, सोने की चेन और पाजेब लूट लीं। सीओ तृतीय नीति द्विवेदी ने बिथरीचैनपुर पुलिस को सर्च अभियान चलाकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए कहा। इसके बाद बाइकों की चेकिंग की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें