फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। हरदोई उन्नाव मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के निकट अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। उसे ट्रक ने रौंद दिया। बाइक चला रहा युवक सड़क से दूर गिर गया। इससे वह बच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लापुर निवासी मुन्नी देवी (50) पत्नी छोटेलाल मंगलवार शाम गांव के ही मोहित कुमार के साथ सुल्तानपुर गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर जा रही थीं। नगर के गुलबहा व सुलतानपुर गांव के बीच  ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मोहित कुमार बाल बाल बच गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मन्नान ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें