फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद का राजू कमरया से कराया आमना-सामना

Fri, 22 Dec 2017 12:53 AM IST
jhansi
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजू कमरया अपहरणकांड में रिमांड पर लिए गए कुख्यात बदमाश विनोद जाट बृहस्पतिार को कोतवाल लाया गया। यहां राजू कमरया को सामने बैठाकर उससे पूछताछ की गई। एक घंटे तक चली पूछताछ में विनोद ने अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं।
विज्ञापन


12 जुलाई की रात कोतवाली के डरू भौंडेला निवासी राजू कमरया व उनके मित्र राहुल उर्फ सौरभ अग्रवाल का अपहरण हुआ था। 26 जुलाई की रात यूपी एसटीएफ ने आगरा से मुठभेड़ के दौरान दोनों व्यापारियों को सकुशल बरामद कर लिया था। घटना में शामिल हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के महामोनी गांव का रहने वाला विनोद जाट और उसके साथी लोकेंद्र को बाद में गिरफ्तार किया गया था। दो दिन पहले दोनों को आगरा व हाथरस से झांसी लाकर अदालत में पेश किया था। जहां विनोट जाट की रिमांड मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस कोतवाली लाई। जहां कोतवाली में ही राजू कमरया के सामने बैठाकर पूछताछ की। एक घंटे तक चलीं पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद विनोट जाट को अदालत में पेश किया। अब पुलिस जल्द ही कोतवाली पुलिस कुख्यात बदमाश जितेंद्र चौधरी उर्फ कंजा को भी रिमांड पर लेने की तैयारी में है। इसे दिल्ली में क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें