थाना क्षेत्र के महामलपुर और तुर्कहा गांव में शिव मंदिर पर हो रहे भजन कीर्तन के दौरान तथा खेत से लौटते समय रविवार को गिरी बिजली से एक बालक की मौत हो गई जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं दो पशुओं की झुलस कर मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे गांव के लोग सभी को आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले गए। जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
,
कछवां संवाददाता के अनुसार कछवां थाना क्षेत्र के महामलपुर गांव निवासी जगधर 14 वर्ष पुत्र लालमनी रविवार की सुबह अपने खेत में उगी गेहूं की फसल देखने गया था। सुबह दस बजे लौटते समय वह जैसे ही घर के पास स्थित बगीचे के पास पहुंचा कि बिजली गिर पड़ी। झुलसे बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
लालगंज संवाददाता के अनुसार चरकहा गांव निवासी रामछबीले 32 वर्ष पुत्र चानिका, धर्मेंद्र कुमार 35 वर्ष पुत्र अंगद, वीरेंद्र 55 वर्ष पुत्र मनकी, राजाराम 55 वर्ष, राजनारायण 50 वर्ष, नंदलाल 60 वर्ष समेत करीब 15 लोग लालगंज थाना क्षेत्र के तुर्कहा गांव स्थित एक शिव मंदिर पर भजन कीर्तन कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक बादल गरजने लगे। इसी बीच बिजली गिर पड़ी।
जिसमें सभी झुलस गए । ड्रमंडगंज क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी रामनगीना दूबे के घर के पास हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने से द्वार पर बंधे एक भैंस व एक बछड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।