फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे के कुंडे से लटकी मिली बालिका की लाश

विज्ञापन
लाजो के घर पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 लालगंज। थाना क्षेत्र में हथियांव कला गांव की 13 वर्षीय बालिका की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार और रिश्तेदार आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए बिना कुछ भी बताने से बच रही है।   ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे एसओ लालगंज अनिल दुबे ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार वालों ने पड़ोसियों की मौजूदगी में शव उतार कर जमीन पर लिटा दिया था। बालिका के पिता नंदलाल का कहना है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी लाजो ही परिवार के लिए रोज भोजन पकाती थी। मंगलवार रात भी उसने पिता और दोनों छोटे भाइयों को भोजन कराने के बाद अपने कमरे में चली गई। पिता का कहना है कि बुधवार सुबह देर तक कमरे से न निकलने पर वह कमरे में झांका तो दुपट्टे से बंधा शव लटकते देखा। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए।   साइड स्टोरी....  यूं ही नहीं टूटा होगा बहादुर बिटिया का धैर्य   चर्चा का विषय बनी लाजो की मौत, आत्महत्या पर यकीन नहीं  बस्ती। 13 साल की लड़की के आत्महत्या की कहानी किसी के गले नहीं उतर रही। पांच साल पहले मां इशरावती की मौत के बाद से घर का चूल्हा-चौका संभाल रही बहादुर बिटिया लाजो का धैर्य एकाएक तो नहीं टूटा होगा ? यह सवाल पूरे लालगंज-कुदरहा क्षेत्र के प्रत्येक चौक-चौराहे की चर्चा का विषय बना रहा। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि उस मासूम पर ऐसा क्या बीता कि दुपट्टा कसकर जान देने की नौबत आ पड़ी ?  परिवार की मुफलिसी दूर करने में नाकामी ने नंदलाल को मानसिक रूप से बीमार बना दिया था। कोई भी सरकारी सहायता कभी नहीं मिली। यहां तक कि राशन कार्ड न होने से कोटे का अनाज भी नहीं मिलता था। घर में कमाने वाला कोई न होने से परिवार धीरे-धीरे अभावग्रस्त होता चला गया। गांव वालों ने बताया कि पैसे के कारण उसके मां का इलाज नहीं हो सका। दवा के अभाव में दम तोड़ते देख चुकी लाजो ने बहादुर बिटिया की तरह कंधे पर बीमार पिता और दो छोटे भाइयों का भार तो उठाया ही, अपनी बड़ी बहन राधा के हाथ भी पीले करवाए। हालांकि, गांव के लोगों ने आगे बढ़कर आर्थिक मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें