फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला और लूट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लेखपाल समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला और लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकौली निवासी चंद्रप्रकाश की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़ित ने तहरीर में कहा था कि उसके चाचा महंत भगवान दास शर्मा की भूमि गांव मथना में है जिस पर अवैध कब्जा है। इसकी शिकायत समाधान दिवस में की गई जिसकी जांच लेखपाल को दी। लेखपाल ने सही रिपोर्ट देने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर दो लोगों के साथ मिलकर तमंचे से फायर किया। इसमें वह और उसके चाचा बच गए। साथ ही लेखपाल ने जेब में रखे 8 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी के लेखपाल ज्ञानचंद्र त्यागी, राहुल टंडन और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें