फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ घर में घुस कर छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ घर में घुस कर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया। शोरशराबा करने पर आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों के घर आने पर घटना की जानकारी दी। जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। थाने पहुंच कार्रवाई के लिए तहरीर दी। असमोली थाना प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजीव उर्फ मोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें