संभल। चौधरी सराय पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ दबोचा है। पुलिस ने युवक का चालान कर दिया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे करीब चौधरी सराय चौकी इंचार्ज राजेश यादव वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोक लिया। वह कागजात नहीं दिखा पा पाया। यह बाइक चौधरी सराय निवासी यूसुफ की थी जो 12 जुलाई को मोहल्ला नाला से चोरी हो गई थी। यूसुफ ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिरसी के मोहल्ला सराय सादक निवासी सिकंदर ने बताया कि उसने मोहल्ला नाला से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी सिकंदर का चालान कर दिया है।