फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 29 के खिलाफ एफआइआर को तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। चेकिंग के दौरान मीटर से पहले केबिल काटकर बिजली चोरी किए जाने के मामले में विद्युत अधिकारियों की ओर से 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। अवर अभियंता विजय पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह छह बजे करीब अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा व उप खंड अधिकारी द्वितीय पंकज कुमार समेत दूसरे विद्युत अधिकारी व कर्मचारी की ओर से की गई चेकिंग के दौरान सामने आया कि कुछ लोग मीटर से पहले केबिल में कट लगाकर विद्युत चोरी कर रहे हैं। इस पर मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी महेंद्र पाल, कैलाश चंद्र, छत्रपाल, छेदालाल, भूपसिंह, सत्यवीर, बेनीराम, हरप्रसाद, गणेश कालोनी निवासी विनय पाल, सुबोध पाल, मोहल्ला काली मंदिर रोड निवासी राजेंद्र प्रसाद, कुंवरपाल, पवन कुमार, भूपसिंह, मोहल्ला इसलामनगर रोड विवेक होटल के पीछे निवासी वीरपाल, मनोहर सिंह, नरेश यादव, विजय कुमार, लालाराम, दिनेश, रायसिंह, जयपाल, जगदीश, दुर्गेश, राजूसिंह, सुरेश व अरविंद, मोहल्ला नई बस्ती दुर्गा कालोनी निवासी धर्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाना में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें