फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न थानों में दहेज उत्पीड़न में 15 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में 15 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले में दहेज उत्पीड़न के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव अहरवा निवासी सत्यवती ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसका विवाह 2014 में पलवल इस्लामबाद निवासी सरजीत से हुआ था। विवाह के बाद से ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने का ताना देते हुए जान से मारने की धमकी देते थे। सत्यवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरजीत, सुंदर व रामवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं सीहा गांव निवासी पिंकी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब 3 साल पहले फरीदाबाद के पाली गांव में हुआ था। विवाह उपरांत उसे ससुराल में और दहेज लाने के लिए तंग किया जाता था। दहेज की मांग के साथ उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। पिंकी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस गांव पाली निवासी मोहन, कवर सिंह व ब्रह्मावती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार थाना सदर में अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए गांव गुदराना निवासी पूनम ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह दिल्ली में हुआ था। विवाह के समय उसके पिता अपने सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज देकर विदा किया था। बावजूद इसके ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उससे निरंतर मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। पूनम की शिकायत पर पुलिस ने निवेश, रामफूल, शीला व नीरज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार कैंप थाना पुलिस ने शमशाबाद निवासी संतोष की शिकायत पर आदर्श कॉलोनी पलवल निवासी विनोद, दिनेश, पपूदी, प्रिया व पूजा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें