हनीट्रैप मामले में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार
पलवल। कैंप पुलिस ने हनीट्रैप मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को एक देशी हकीम को फंसाकर चार लाख रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये न देने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को यहां रहराना मोड़ से गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। कैंप थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि गांव धतीर में रमन उर्फ राजसिंह देसी हकीम है। वह गांव में ही दुकान चलाकर लोगों को देशी दवाई देता है। 7-8 दिन पहले उसकी दुकान पर कृष्ण कॉलोनी निवासी पूनम नामक लड़की मुँह के छालो की दवाई लेने आई और दवाई लेकर चली गई। तीन दिन बाद पूनम फिर दवा लेने आई तथा हकीम को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया। उससे अश्लील बातें करने लगी। थाना प्रभारी ने बताया कि 30 मई को पूनम ने अपने साथी कुलदीप के साथ मिलकर हकीम राज सिंह को फोन कर चार लाख रुपये की मांग की तथा पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। हकीम ने जब पैसे देने से मना किया तो पूनम ने महिला थाने में शिकायत कर दी। ब्यूरो