वैन सवार बदमाशों ने युवक को तमंचे के बल पर लूटा
संभल। सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी युवक को घर लौटते समय वैन सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। बदहवास हालत में घर पहुंचे युवक ने परिजनों का घटना की जानकारी दी। जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। थाने पहुंच घटना की तहरीर दी है। शुक्रवार को सालिम निजी काम से मुरादाबाद गया था। रात आठ बजे करीब घर लौटते समय मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांगन पुल पर वह सवारी के इंतजार में खड़ा हो गया। मुुरादाबाद की ओर से आई वैन को हाथ देकर सिरसी चलने की बात कही। वैन सवार दो लोगों ने युवक को सिरसी केे लिए बैठा लिया। कुछ दूरी के बाद एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और जेब में रखे 7300 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। मुरादाबाद से संभल की ओर आ रहे मार्ग पर फेेंक कर बदमाश, मुरादाबाद की ओर वैन लेकर भाग गए। पीड़ित युवक ने घर पहुंच घटना की जानकारी दी। पीड़ित के परिजन सिरसी चौकी पहुंचे और मामले की जानकारी दी। घटनास्थल मुरादाबाद के थाना मैनाठेर का होने की वजह से मैनाठेर थाने भेज दिया। पीड़ित ने मैनाठेर पुलिस को तहरीर दी है।