फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन


पहासू। कस्बे में हथियार के बल पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एक माह पूर्व कस्बा स्थित अपने बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने आई किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। बता दें कि अलीगढ़ जनपद के गांव निवासी व्यक्ति 15 अप्रैल हुई अपनी भांजी की शादी में अपने परिवार के साथ भात देने के लिए पहासू आया था। 14 वर्षीय बेटी पहले ही अपनी बुआ के साथ आ गई थी। आरोप है कि शादी से एक दिन पहले 14 अप्रैल को दो युवकों ने हथियार के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन अपनी बेटी का कई दिनों तक उपचार कराते रहे। पीड़िता की हालत में सुधार होने पर करीब एक महीने बाद थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी मुखबिर की सूचना के आधार पर कस्बा स्थित अलीगढ़ चौराहे पर पकड़ लिया गया। कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें