फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी का विज्ञापन देख आए दो लोगों से चार लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी का विज्ञापन देख आए दो लोगों से चार लाख लूटे
विज्ञापन


पलवल। लाख कोशिश के बाद भी जिले में ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ियां बेचने का विज्ञापन देकर लोगों के साथ लूटपाट करने वाला गिरोह पुलिस के काबू नहीं आ रहा है। आए दिन कहीं न कहीं इस गिरोह से जुड़े लोग दूसरे राज्यों से लोगों को यहां बुलाकर हथियारों के बल पर लूटपाट कर लेते हैं और पुलिस मामला दर्ज कर हाथ मलती रह जाती है। बृहस्पतिवार को भी इसी तरह तीन बदमाशों ने ओएलएक्स पर सस्ती कार का विज्ञापन देकर तेलंगाना से यहां दो लोगों को बुलाया। फिर राजमार्ग पर बंदूक की नोक पर उनसे चार लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तेलंगाना निवासी जे वेंकटेश के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के गोदावरी थाना क्षेत्र निवासी जे वेंकटेश ने बताया कि उसने ओएलएक्स पर एक सस्ती कार का विज्ञापन देखा और उस पर दिए फोन नंबर पर बात की। इसके बाद तीन लाख, 70 हजार रुपये में उसका सौदा हो गया। वह चार लाख रुपये लेकर अपने दोस्त प्रदीप के साथ पलवल आ गया। बताए गए पते मीतरौल के लिए ऑटो में बैठकर चल दिया। मितरौल में फोन करने पर मोटरसाइकिल लेकर एक युवक आया और उन्हें बैठाकर चल दिया। आगे रेलवे फाटक बंद था। इसके बाद उस युवक पर उन्हें शक हो गया और वे मोटरसाइकिल से उतरकर वापस ऑटो में बैठकर पलवल की तरफ चल दिए। अभी वे बामनीखेड़ा के पास पहुंचे थे कि वह मोटरसाइकिल सवार युवक अपने साथ एक अन्य मोटरसाइकिल पर दो युवकों को ले आया और ऑटो रुकवाकर बंदूक की नोक पर उसे जबरदस्ती उतार लिया। इसके बाद उससे चार लाख रुपये व उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने घटना की जानकारी सदर थाने में आकर पुलिस को दी। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है तथा जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें