कैंटर चालक व परिचालक से लूटपाट में एक धरा
पलवल। दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवकों ने हथियार के बल पर कैंटर चालक व परिचालक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, लेकिन एक लुटेरा पुलिस गश्त के दौरान पकड़ा गया जबकि दो लुटेरे पुलिस को देख भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से दो बाइक व गिरफ्तार आरोपी से चालक का पर्स बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी इंद्रजीत के अनुसार, गांव रामपुर भुर्ज (यूपी) निवासी सदाब ने शिकायत दर्ज कराई है ब्यूरो
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
पलवल। शहर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार को बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी धर्मवीर के अनुसार, उन्होंने हुडा सेक्टर के समीप से गांव अल्लीका निवासी भवेंद्र को एक देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
महिला से घर में घुसकर किया दुष्कर्म
पलवल। हथीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर में घुसकर 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी पपीता के अनुसार, एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 17 मई को वह अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान मौका देख गांव खाइका निवासी तोफीक व अनीश घर में घुस आए और पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ब्यूरो