फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल हुए किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संभल। आपसी रंजिश में गोली मारे जाने से घायल हुए किसान ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। किसान 26 को बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मिजादपुर में घायल हुआ था। घटना की रिपोर्ट बहजोई थाने में चार लोगों के खिलाफ दर्ज है। इसमें एक व्यक्ति गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के करछली निवासी वीरेश (25) अर्जुनपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी से 29 मई को लौट रहा था। उनके साथ चाचू नागल निवासी जगतपाल भी थे। अचानक इन पर चार लोगों ने फायर किया। फायरिंग में वीरेश गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि जगतपाल को भी छर्रे लगे थे। जगतपाल की सेहत सुधर गई लेकिन वीरेश की हालत बिगड़ती चली गई। उपचार के दौरान उसने गुरुवार को संभल के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को खबर दी। परिजन उसका शव लेकर जिला अस्पताल आ गए। इसके बाद जिला अस्पताल में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने पीड़ित परिवार के बयान लिए। साथ ही कोतवाली की पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया। सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट बहजोई थाने में दर्ज है। एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। पहले यह रिपोर्ट जानलेवा हमले की घटना के तौर पर दर्ज थी अब इस घटना को हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा। पुलिस को करछली और कैलमंडी में सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी कैलमुंडी गांव के हैं। पीड़ित पक्ष करछली का है। दोनों गांव अलग-अलग होने से टकराव का अंदेशा कम हो जाता है लेकिन फिर रंजिश को देखते हुए हयातनगर और बहजोई पुलिस को एहतियाती सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें