फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने आया दूल्हा पहुंचा हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी करने आया दूल्हा पहुंचा हवालात
विज्ञापन


पहासू। क्षेत्र के एक गांव में शादी करने आया दूल्हा हवालात पहुंच गया। आरोप है कि शादी तय होने के दौरान लड़के और उसके पिता की सरकारी नौकरी में होने की बात कही गई थी। लेकिन, बरात आने पर सरकारी नौकरी की बात झूठी होने की जानकारी मिलने पर विवाद हो गया। इस दौरान दूल्हा पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की भी मांग की। इससे दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे स्थित मोहल्ला निवासी व्यक्ति की बेटी की शुक्रवार को शादी थी। दुल्हन के पिता के मुताबिक बरात पहुंचने पर दूल्हा पक्ष ने एक लाख नकद और बुलेट बाइक की मांग शुरू कर दी। दुल्हन के पिता ने बताया कि शादी से पूर्व उन्हें बताया गया था कि लड़का कंपाउंडर की नौकरी करता है और उसका पिता रोडवेज में बस का ड्राइवर है। साथ ही 4 मार्च को सगाई के दौरान हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था, लेकिन इस दौरान जानकारी मिली कि दोनों की सरकारी नौकरी में होने की बात झूठी है। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और लड़की वालों ने शादी से करने से इंकार कर दिया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर आ गई। पीड़ित लड़की के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें