संभल/असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर स्थित ईख के खेत में गोवंशीय पशु को काटते तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। चार आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने मौके से तीन क्विंटल मांस व अवैध शस्त्र बरामद किया है। इसका खुलासा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में प्रेसवार्ता में सीओ सुदेश कुमार ने किया है। आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात को असमोली पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। मुखबिर ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गांव हाजीपुर के एक ईख के खेत में गोवंशीय पशुओं को काटने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने ईख के खेत की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर पुलिस देख आरोपी भागने लगे। मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया गया। जबकि चार आरोपी चकमा देने में कामयाब रहे। मौके से दो गोवंशीय पशुओं का तीन क्विंटल मांस व काटने के उपकरण और आरोपियों के कब्जे से तमंचा व चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों में गांव हाजीपुर निवासी शमशेर उर्फ शमसे, अरमान व तीसरा आरोपी अमरोहा जनपद के थाना डिंडौली अंतर्गत गांव फत्तेहपुर माफी निवासी तौफीक है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शमशेर हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ असमोली थाना में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दर्ज मुकदमों में हत्या और गोवध निवारण अधिनियम के मामले शामिल हैं। भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ईख के खेत में गोवंशीय पशु काटते तीन को पकड़ा
सीओ ने किया खुलासा, ईख के खेत में चल रहा था अवैध स्लाटर हाउस
अमर उजाला ब्यूूूरो
फोटो