फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक से 12 हजार की नगदी और दवाएं चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के बड़ा चौराहा स्थित एक क्लीनिक को निशाना बनाते हुए चोरों ने 12 हजार रुपये की नगदी और कीमती दवाएं पार कर दीं। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर के बड़ा चौराहा स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर की ऊपरी मंजिल पर राजेश श्रीवास्तव का दवाखाना है। सोमवार रात चोरों ने दवाखाना को निशाना बनाया। छत के रास्ते से दवाखाने में दाखिल हुए चोरों ने गोलक में रखे 12 हजार रुपये निकाल लिए।

साथ ही दवाखाने में रखी कीमती दवाएं भी उठा ले गए। मंगलवार की सुबह राजेश श्रीवास्तव के भाई प्रदीप दवाखाना खोलने पहुंचे। उन्हें ताला टूटा हुआ मिला। प्रदीप ने बड़े भाई राजेश को सूचना दी। दवाखाना के अंदर बिखरा सामान देख इनके होश उड़ गए। राजेश ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें