संभल। संभल मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के निकट रेडिमेड कपड़ों के दुकानदार की सड़क हादसे में मंगलवार को साढ़े चार बजे के करीब मौत हो गई। वह पर सवार होकर मुरादाबाद बाइक पर थे।
नखासा थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर पुल के पास बाइक पर सवार दुकानदार राजीव रस्तोगी (35) पुत्र सुशील चंद्र रस्तोगी निवासी कोटपूर्वीको उस वक्त ट्रक ने टक्कर मारी जब वह मुरादाबाद से अपनी रेडिमेड की दुकान के लिए कपड़े लेने जा रहे थे। उनकी दुकान संभल की सब्जी मंडी में है। जैसे ही फिरोजपुर पुल के पास वह पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक समेत राजीव रस्तोगी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। ट्रक का पिछले पहिए उनके सिर को कुचल दिया। राजीव रस्तोगी की मृत्यु हो गई। चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। घटना की जानकारी सिरसी चौकी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नखासा पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।