फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कैंपस में गाडिय़ां तोड़ी, कर्मचारियों को धुना

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी में एक होटल के बाहर खड़े आधा दर्जन युवाओं को शोर शराबा करने से क्या रोका उन्होंने वहां तोड़फोड़ कर डाली। इन गुंडा तत्वों ने होटल के कैंपस में खड़ी गाड़ियों पर पत्थर बरसाकर जमकर तोफोड़ की। यही नहीं होटल का शीशा भी तोड़ डाला और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में लखविंद्र सिंह पुत्र प्रकाश राम निवासी गांव एवं डाकघर संडोली तहसील बद्दी ने बताया कि वह अमरपाली नाम से बददी में होटल चलाते हैं। होटल के बाहर सात आठ लोग खड़े होकर जोर जोर से गालियां निकाल रहे थे तो इसके कर्मचारी रविंद्र सिंह ने उन्हें शोर करने से रोका। इस पर वह लोग वहां से चले गए लेकिन थोड़ी ही देर में वह वापस आए और होटल कैंपस में खड़ी गाड़ियों पर पत्थरों से हमला कर दिया। होटल के मेन दरवाजे का शीशा भी तोड़ दिया। होटल का दरवाजा टूट गया और इसके कर्मचारी रविंद्र तथा मदन बाहर आए तो इन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मैकेनिक के बुलाने पर न आने पर की धुनाई
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ बद्दी हाईवे पर डाडीकानियां में एक मोटर मैकेनिक को कुछ युवाओं ने पीट दिया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रणवीर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव जोल पलाखी डाकघर कुठेड़ा तहसील घुमारवीं बिलासपुर ने बताया कि वह विश्वकर्मा कार केयर डाडीकानियां में मैकेनिक का काम करता है। यह अपनी दुकान पर काम करता रहा था तो बशीर मोहम्मद पुत्र नेक मोहम्मद निवासी डाडी अपने दो अन्य साथियों के साथ इसकी दुकान पर आए। इसे धमकाने लगे कि वह उनके बुलाने पर सामने वाले ढाबे पर क्यों नहीं आया। इस पर उसने कहा कि वह काम में व्यस्त था। इसके बाद इन लोगों ने इसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें