फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टीम इंडिया के साथ साल में 150 दिन काम करेंगे जहीर खान'

Sat, 15 Jul 2017 10:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
जहीर खान - फोटो : BCCI
विज्ञापन
क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के नए तेज गेंदबाजी सलाहकार जहीर खान का अनुबंध साल में 150 दिनों के लिए हुआ है।
विज्ञापन


गांगुली ने ईडन गार्डन्स पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'जहीर का अनुबंध फ़िलहाल प्रति वर्ष 150 दिन का तय हुआ है।' जहां बीसीसीआई पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि जहीर की नियुक्ति दौरों के आधार पर होगी, वहीं ये स्पष्ट हो चुका है कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान टीम के साथ एक साल में करीब पांच महीने काम करेंगे।

रिपोर्ट्स की माने तो जहीर खान 100 दिनों से अधिक काम नहीं करना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट सलाहकार समिति के जोर देने पर 150 दिनों का अनुबंध तय हुआ।

बहरहाल, सीएसी द्वारा शास्त्री को नियुक्त करने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की नियुक्ति को लेकर काफी विवाद हुआ है। इसके बाद सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति पर भी काफी बवाल हुआ और ये विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब शास्त्री ने जहीर की जगह अपने भरोसेमंद भरत अरुण को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी देने की बात कही

जहीर खान
सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति पर ताजा विवाद गुरुवार को बढ़ा, जब शास्त्री ने जहीर की जगह अपने भरोसेमंद भरत अरुण को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी देने की बात कही। ऐसा माना जा रहा है कि जहीरकी नियुक्ति से शास्त्री खुश नहीं हैं। 

रिपोर्ट्स ये भी आईं कि प्रशासनिक समिति (सीओए) को लगता है कि गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने अपने दायरे से बाहर जाकर कोच के बाद सपोर्ट स्टाफ का चयन किया। 
इन आलोचनाओं और रिपोर्ट्स से दुखी होकर सीएसी ने सीओए के चेयरमैन विनोद राय को पत्र लिखा और कहा कि सपोर्ट स्टाफ की नियुक्तियां नए कोच शास्त्री और भारतीय कप्तान विराट कोहली को जानकारी देने के बाद ही की थी। सीएसी के पत्र के बाद सीओए ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए स्पष्ट किया कि जहीरऔर द्रविड़ को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है और वो विदेशी दौरों पर टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें