फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हिसाब बराबर कर पाएगा इंग्लैंड? पहली बार खिताब जीतने पर नजर

Sun, 05 Jul 2026 03:04 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। हालांकि, खिताबी मुकाबलों का इतिहास इंग्लैंड के पक्ष में नहीं रहा है, क्योंकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने उसे अब तक तीन बार हराया है।

विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप फाइनल - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबलों में इंग्लैंड अब तक ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा सका है और आंकड़े भी इसी ओर इशारा करते हैं।

विज्ञापन


फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को कितनी बार हराया है?
टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की यह चौथी भिड़ंत होगी। इससे पहले दोनों टीमें तीन बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने आ चुकी हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार इंग्लैंड को फाइनल में हराया था। इसके बाद 2014 में कंगारू टीम ने एक बार फिर खिताब अपने नाम किया। वहीं, 2018 के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का रिकॉर्ड क्या कहता है?
टी20 विश्व कप में अब तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कुल सात मुकाबले खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने चार मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ दो जीत मिली हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। हालांकि, घरेलू मैदान पर इंग्लैंड का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने अपनी सरजमीं पर अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। टीम ने कुल 11 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है।

इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत कौन रही है?
महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम बिना कोई मैच गंवाए फाइनल तक पहुंची है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराया था। बल्लेबाजी में डैनी व्याट का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं और छह पारियों में 294 रन बना चुकी हैं। गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया किस दम पर फाइनल में पहुंचा है?
ऑस्ट्रेलिया ने भी पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में जगह बनाई है। बल्लेबाजी में एलिसा पेरी शानदार लय में हैं और छह पारियों में 185 रन बना चुकी हैं। वहीं, गेंदबाजी में कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए छह मुकाबलों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें