फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs NZ ODI: न्यूजीलैंड सीरीज के बीच वेस्टइंडीज को झटका, चोटिल जस्टिन ग्रीव्स बाहर; किस खिलाड़ी को मिली जगह?

Mon, 13 Jul 2026 07:00 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बढ़त हासिल करने के बाद वेस्टइंडीज को टीम में बदलाव करना पड़ा है। चोट के कारण जस्टिन ग्रीव्स बाहर हो गए हैं, जबकि शिमरोन हेटमायर की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : cricket west indies
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स पीठ की चोट के कारण दूसरे और तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज ने सीरीज के पहले वनडे में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई थी। इस मुकाबले में ग्रीव्स बेंच पर ही रहे थे।

विज्ञापन


क्रिकेट वेस्टइंडीज ने क्या बताया?
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पुष्टि की है कि ग्रीव्स चोट के कारण पहले वनडे में भी उपलब्ध नहीं थे। अब वह रिहैबिलिटेशन जारी रखने के लिए बारबाडोस लौट गए हैं। बोर्ड के अनुसार, आखिरी दो वनडे और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला आगे के मेडिकल मूल्यांकन के बाद लिया जाएगा।

Trending Videos

हेटमायर की कैसे हुई वापसी?
शिमरोन हेटमायर की मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में प्रतिबद्धताएं तय समय से पहले खत्म होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है। हेटमायर शुरुआती तीन वनडे के लिए उपलब्ध नहीं थे, क्योंकि उन्हें सिएटल ओर्कास के साथ अपना अभियान पूरा करने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी, जिसके बाद उनके लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी का रास्ता खुल गया।

एमएलसी में कैसा रहा प्रदर्शन?
हेटमायर ने सिएटल ओर्कास के लिए सभी 10 लीग मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 20.50 की औसत और 136.66 के स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला। उन्होंने अपना आखिरी वनडे जून 2025 में खेला था। इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में बुलाया गया था, लेकिन वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके थे।
विज्ञापन

सीरीज में वेस्टइंडीज को बढ़त
पांच मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज के पहले तीन मुकाबले प्रोविडेंस में खेले जा रहे हैं, जबकि अंतिम दो मैच ब्रिजटाउन में होंगे। बोर्ड ने बताया है कि शेष दो वनडे मुकाबलों के लिए अंतिम टीम का फैसला इस सप्ताह के आखिर में ग्रीव्स की फिटनेस रिपोर्ट मिलने के बाद किया जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, अमीर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जायडेन सील्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें