फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

King Kohli: 'इससे बेहतर दिन का सपना नहीं देख सकता था'; जीत के बाद विराट ने जताया ईश्वर का धन्यवाद

Sun, 30 Jun 2024 02:57 AM IST
शिव शरण शुक्ला स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली थी। कोहली को उनकी इस महत्वपूर्ण पारी की मदद से प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एक बार फिर टी20 विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत में सभी खिलाड़ियों ने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया। हालांकि इस जीत के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने फैंस को झटका भी दिया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टी 20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का एलान किया है। पहले यह एलान पूर्व कप्तान विराट कोहली ने किया वहीं इसके कुछ देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी इसकी घोषणा की। इस बीच.  विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक करने वाली पोस्ट की है। इसमें उन्होंने विजेता टीम की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन


क्या लिखा विराट कोहली ने?
पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी 20 विश्वकप के फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद इंस्टा पोस्ट के जरिए ईश्वर का शुक्रिया किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इससे बेहतर दिन का सपना नहीं देख सकता था. ईश्वर महान है और मैं कृतज्ञतापूर्वक अपना सिर झुकाता हूं। आख़िरकार हमने यह कर दिखाया। जय हिंद 

'अगली पीढ़ी के लिए खेल को आगे ले जाने का समय'
इससे पहले कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली थी। कोहली को उनकी इस महत्वपूर्ण पारी की मदद से प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। कोहली ने अवॉर्ड लेने के दौरान कहा,  यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था, हम यही हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दौड़ नहीं सकते और ऐसा होता है, भगवान महान है। बस अवसर, अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति थी। भारत के लिए खेलते हुए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था। हम उस कप को उठाना चाहते थे। हां, मैं एक घोषणा कर रहा हूं और यह एक खुला रहस्य है। ऐसा कुछ नहीं जिसकी मैं घोषणा नहीं करने वाला था, भले ही हम हार गए होते। यह अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय है। आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार करते हुए हमारे लिए यह एक लंबा इंतजार रहा है। आप रोहित जैसे खिलाड़ी को देखें, उसने नौ टी20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा विश्व कप है। वह इस जीत के हकदार हैं। 
विज्ञापन


जीत के बाद मैदान से किया था परिवार को फोन
विराट कोहली ने हमेशा की तरह जीतने पर मैदान से परिवार को फोन लगाया। उनका यह अंदाज वाकई निराला था। संभवतः विराट ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ खुशी के पल साझा किए, जो कैमरे में कैद हो गए।

भारत ने दर्ज की शानदार जीत
शनिवार को भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथ टी-20 विश्वकप का फाइनल खेलने मैदान में उतरी। दोनों के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला रहा और आखिर में जीत भारत के खाते में आई।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। वहीं, जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी और इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया।  वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें