स्टैच्यू को लेकर विराट कोहली भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान वह म्यूजियम में मौजूद तो नहीं थे, लेकिन अपने फेसबुक पेज पर मैडम तुसाद का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं अपना मोम का पुतला बनाने के लिए किए गए अथक प्रयास और शानदार काम की दिल से सराहना करता हूं।'