फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली का अचानक यू-टर्न? रेलवे के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल रहे, कोच ने भी की पुष्टि

Tue, 06 Jan 2026 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली, ऋषभ पंत और हर्षित राणा, तीनों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से होगी।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली की ओर से रेलवे के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप-डी मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। इस बात की पुष्टि दिल्ली टीम के हेड कोच सरनदीप सिंह ने पहले ही कर दी थी और अब मंगलवार को मैच में दिल्ली के खिलाफ रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। प्लेइंग-11 में भी कोहली नहीं दिखे। ऋषभ पंत ही टीम की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, कुछ समय पहले यह पुष्टि हुई थी कि कोहली विजय हजारे का एक और मैच खेलेंगे और संभवत: छह जनवरी वाला मैच ही होगा। 

रेलवे (प्लेइंग-11): अंश यादव, प्रथम सिंह, सहाब युवराज, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), राज चौधरी, आशुतोष शर्मा, कुश माराठे, जुबैर अली खान, कर्ण शर्मा (कप्तान), कुनाल यादव, राहुल शर्मा।

दिल्ली (प्लेइंग-11): सार्थक रंजन, प्रियंश आर्या, नीतीश राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, तेजस्वी दहिया, हर्ष त्यागी, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी।

विज्ञापन
Trending Videos

कोच सरनदीप सिंह ने क्या कहा था
रेलवे के खिलाफ मैच से एक दिन पहले दिल्ली के हेड कोच और पूर्व भारतीय स्पिनर सरनदीप सिंह ने कहा था, 'विराट उपलब्ध नहीं हैं। पंत और हर्षित कल खेलेंगे।' कोच के इस बयान के बाद साफ हो गया कि दिल्ली को इस अहम मुकाबले में अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज के बिना ही उतरेगा।

न्यूजीलैंड सीरीज पर नजर
विराट कोहली, ऋषभ पंत और हर्षित राणा, तीनों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कोहली राष्ट्रीय टीम से जुड़ने की तैयारी में हैं और इसी वजह से वह विजय हजारे ट्रॉफी का यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

विजय हजारे में कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली ने इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में केवल दो मुकाबले खेले, लेकिन दोनों में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। कोहली ने एक मैच में 131 रन की शतकीय पारी खेली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में 77 रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन ने यह दिखा दिया कि वह घरेलू क्रिकेट में भी पूरी तरह फिट और फॉर्म में हैं।

दिल्ली की मजबूत स्थिति
दिल्ली टीम फिलहाल ग्रुप-डी में पांच मैचों में चार जीत के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। रेलवे के खिलाफ जीत दिल्ली को अगले चरण में क्वालिफाई कराने के लिए काफी होगी। इस मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी और उनकी निरंतर मौजूदगी टीम के लिए बड़ा प्लस मानी जा रही है।
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में कोहली की अहमियत
विराट कोहली का वनडे सेट-अप में लौटना भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है, खासकर तब जब वह अब केवल इसी फॉर्मेट में नियमित रूप से खेलते नजर आते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में कोहली ने 302 रन बनाए थे और उनका औसत 151 का रहा था, जो उनकी शानदार फॉर्म को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें