फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: 'हम सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे', विश्वकप के लिए टीम भेजने पर बोले BCB अध्यक्ष; ICC के फैसले का इंतजार

Mon, 05 Jan 2026 11:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मौजूदा हालात को देखते हुए भारत में टी20 विश्व कप खेलने को लेकर सुरक्षा चिंता जताई है। बीसीबी का कहना है कि अगला कदम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के जवाब पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
बांग्लादेश टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम ने सोमवार को कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारत में टी20 विश्व कप खेलने के लिए राष्ट्रीय टीम को भेजना सुरक्षित नहीं लग रहा है। अमिनुल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बीसीबी ने एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से औपचारिक रूप से अनुरोध किया था कि बांग्लादेश के टी20 विश्व कप मुकाबलों को भारत से बाहर स्थानांतरित किया जाए। यह कड़ा कदम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद उठाया गया।
विज्ञापन

बीसीबी अध्यक्ष का बयान
अमिनुल ने कहा, 'आप जानते हैं कि इस फैसले से पहले हमने बोर्ड के सभी निदेशकों के साथ दो बैठकें की थीं। इस समय हम अपनी टीम को विश्व कप खेलने के लिए भारत भेजने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से हमने आईसीसी को पत्र लिखा है और उसमें अपनी चिंताओं को स्पष्ट रूप से रखा है। हमारे लिए सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है और हम उसी को प्राथमिकता दे रहे हैं।'

'आईसीसी के जवाब पर निर्भर होगा अगला कदम'
बीसीबी अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने आईसीसी को ईमेल भेजा है और उम्मीद है कि जल्द ही बैठक के लिए बुलाई जाएगी, जिसमें वे अपनी चिंताएं विस्तार से रखेंगे। अमिनुल ने यह भी स्पष्ट किया कि बीसीबी का अगला कदम आईसीसी के जवाब पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, 'हमारा अगला कदम आईसीसी के ईमेल के जवाब पर तय होगा। यह आईसीसी का टूर्नामेंट है, इसलिए हम बीसीसीआई से नहीं बल्कि सीधे आईसीसी से ही संवाद कर रहे हैं।'
विज्ञापन

सैकिया ने रहमान को रिलीज करने का दिया था निर्देश
इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज करने की घोषणा करते हुए केवल इतना कहा था कि यह फैसला चारों ओर हो रहे घटनाक्रमों के चलते लिया गया है, हालांकि उन्होंने इसकी कोई विस्तृत वजह नहीं बताई। बांग्लादेश को टी20 विश्व कप में भारत में तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलना था। ग्रुप सी में शामिल बांग्लादेश का पहला मुकाबला 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होना था। इसके बाद टीम को गत चैंपियन इंग्लैंड, इटली और नेपाल से भी भिड़ना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें