'हैरी, मेरे दोस्त…', कोहली ने कही दिल की बात
विराट कोहली ने केन की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'हैरी, मेरे दोस्त, तुम इस पुरस्कार के पूरी तरह हकदार हो। फुटबॉल के शीर्ष स्तर पर इतने वर्षों तक जिस जुझारूपन, मेहनत और ईमानदारी के साथ तुमने खुद को पेश किया है, वह काबिलेतारीफ है। तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। भगवान तुम्हें और तुम्हारे परिवार को आशीर्वाद दें। तुम्हारे परिवार को तुम पर और तुम्हारी इस यात्रा पर जरूर गर्व होगा, जैसा कि तुम्हें खुद पर होगा। मेरी शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं। बधाई।' कोहली का यह संदेश केन के गोल करने के रिकॉर्ड के साथ उनके लंबे संघर्ष और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता की भी सराहना करता है।