फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: विराट कोहली फिर हुए खफा, नागपुर की पिच पर निकाली भड़ास

Tue, 28 Nov 2017 09:02 AM IST
विकास कुमार, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : File
टीम इंडिया ने श्रीलंका को नागपुर टेस्ट में पारी और 239 रन से करारी शिकस्त देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच की पहली पारी में 213 रन की शानदार पारी खेलने के लिए कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कोहली ने नागपुर पिच को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL SITE
कोहली ने कहा कि हमने आने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के मद्देनजर तेज पिच की मांग की थी लेकिन जिस तरह से यहां की पिच टूटी है उससे हमारे तेज गेंदबाजों को तैयारी का पूरा मौका नहीं मिला। हालांकि यह पिच बैटिंग के लिए बेहतर थी और स्पिनरों को मदद कर रही थी लेकिन हमें अफ्रीका दौरे को ध्यान में तैयार करनी है। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : File
कोहली ने नागपुर पिच की तुलना कोलकाता के ईडन गार्डन से करते हुए कहा कि यहां की पिच के मुकाबले ईडन गार्डन की पिच तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा बेहतर थी। उस पिच पर तेज गेंजबाजों को स्विंग और मूवमेंट दोनों मिल रही थी। कोहली से उनकी दोहरे शतक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं जिस तरह से बल्लेबाजी करना चाहता था वैसी ही मैंने की। मैं स्ट्राइक रोटेट करने पर फोकस कर रहा था ताकि स्कोर बोर्ड लगातार चलता रहे। 

4 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : bcci
कोहली ने मैच में पुजारा, मुरली और रोहित की जमकर तारीफ की। पुजारा के बारे में उन्होंने कहा कि वो लगातार टीम के लिए बेहतर कर रहे हैं। मुरली ने लंबे समय के बाद टेस्ट में  वापसी की और उन्हें देखकर लग रहा है कि वो फॉर्म में हैं। रोहित को लेकर कोहली ने कहा कि मुझे उस पर यकीन है। वो एक शानदार खिलाड़ी हैं और वो आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : BCCI
गेंदबाजों के बारे में कोहली ने कहा कि भुवनेश्वर पिछले कई महीनों से लगातार क्रिकेट खेल रहा है, वहीं इशांत काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थे लेकिन लगातार घरेलू क्रिकेट खेलने का ही फायदा उन्हें इस टेस्ट में हुआ। इशांत ने मैच में शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए। 

वहीं कोलकाता टेस्ट में शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था और इस मैच में उमेश भी अच्छे रिदम में दिखाई दे रहे हैं। हम सभी तेज गेंदबाजों को अफ्रीका दौरे से पहले प्रैक्टिस का पूरा मौका देना चाहते हैं। इसलिए मैंने तेज पिच की मांग की थी, जिसमें थोड़ी जान हो और जल्दी टूटे न।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें