इस पारी का केंद्र रहे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और कप्तान सकीबुल गनी, जिन्होंने सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन ठोक दिए। उनके अलावा आयुष लोहारुका (116), कप्तान सकीबुल गनी (128*) और पियूष सिंह (77) ने भी तूफानी पारियां खेलीं। बिहार की ओर से तीन तूफानी शतक लगे। बिहार के बल्लेबाजों ने मिलकर अरुणाचल के गेंदबाजों पर ऐसा दबाव बनाया कि हर ओवर में रन बरसते चले गए। जहां वैभव लिस्ट-ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने, वहीं गनी ने लिस्ट-ए इतिहास में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज शतक जड़ दिया। कुछ ही घंटे में वैभव दूसरे से तीसरे स्थान पर लुढ़क गए। गनी ने 32 गेंद में शतक जड़ा।
यह भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy Live: हिटमैन का तूफान, सिक्किम के खिलाफ 62 गेंद में जड़ा शतक; कोहली का भी अर्धशतक
सूर्यवंशी की पारी ने बदला इतिहास
बिहार की इस ऐतिहासिक पारी में कप्तान सकीबुल गनी और वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी सबसे बड़ा आकर्षण रही। वैभव ने 16 चौके और 15 छक्कों की मदद से 226 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सूर्यवंशी ने न सिर्फ भारतीयों में लिस्ट-ए का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा, बल्कि डिविलियर्स सबसे तेज 150 का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा। निचले क्रम में कप्तान सकीबुल गनी ने 40 गेंदों में 128 रन बनाकर स्कोर को 570 के पार पहुंचाया। यह स्कोर अब विजय हजारे ट्रॉफी और लिस्ट-ए दोनों में नया बेंचमार्क बन गया है।
यह भी पढ़ें: एक घंटे भी नहीं रह पाया वैभव का रिकॉर्ड: विजय हजारे में छाए बिहारी, गनी ने 32 तो किशन ने 33 गेंद में जड़ा शतक