यह भी पढ़ें: बांग्लादेश क्रिकेट में टकराव: क्या बंद कमरे की माफी नामंजूर? खिलाड़ियों की जिद- नजमुल जनता के सामने बोलें सॉरी
अमेरिका के खिलाफ मैच में क्या हुआ?
बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में बारिश के चलते मैच बाधित रहा। अमेरिका की टीम 107 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में भारत को डीएलएस के तहत 96 रन का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में 99/4 बनाकर मैच छह विकेट से जीत लिया।
वैभव तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ऑन-साइड में बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में बोल्ड हो गए। गेंद अमेरिकी भारतीय मूल के तेज गेंदबाज रित्विक अप्पिडी की थी, जो लेफ्ट-हैंडर वैभव के बाहर की ओर एंगल होकर आई और स्टंप उड़ा गई। अप्पिडी ने जोरदार सेलिब्रेशन किया जबकि वैभव सिर झुकाए निराश लौटते दिखे।
कोच बोले, 'मैच्योरिटी और कॉन्फिडेंस बढ़ा है'
पटना के क्रिकेट अकादमी से जुड़े कोच मनीष ओझा, जिन्होंने 10 साल की उम्र से वैभव को तराशा है, कहते हैं कि बल्लेबाज का गेम तेजी से विकसित हुआ है। कोच के शब्दों में, 'मैंने उनके गेम सेंस में बदलाव देखा है। पहले वैभव आक्रामक थे, लेकिन अब आक्रामकता में समझ जुड़ गई है। आईपीएल 2025 के बाद उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा है। वे अच्छे गेंदों को भी छक्के में बदल सकते हैं और अगर जरूरत हो तो रुककर खेलने का भी हुनर रखते हैं।' ओझा ने आगे कहा, 'उनकी परिपक्वता बढ़ी है, शॉट चयन में सुधार आया है और वे अब गेंद की प्रकृति के हिसाब से फैसला करते हैं। उनके छक्के अब और बड़े दिखते हैं।'
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश क्रिकेट में भूचाल: खिलाड़ियों ने क्यों की बगावत? नजमुल की छुट्टी के बाद बीपीएल की तारीखें भी बदलीं