फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडशेक विवाद: पत्नी को मिली गालियों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी; विराट कोहली से बिगड़े रिश्ते पर क्या कहा?

Sat, 25 Jul 2026 09:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

आईपीएल 2026 में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुए हैंडशेक विवाद पर आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने चुप्पी तोड़ी है। हेड ने साफ कहा कि उनके और विराट के बीच ऐसा कुछ नहीं है जिसे 'ठीक' करने की जरूरत हो। उन्होंने इस दौरान अपनी पत्नी जेसिका डेविस को सोशल मीडिया पर मिली गालियों का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी पत्नी ने पूरे मामले को बेहद मजबूती से संभाला।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 के दौरान हैंडशेक विवाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के बाद विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित हैंडशेक विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मैच के बाद कैमरों में विराट कोहली, ट्रेविस हेड से हाथ मिलाए बिना आगे बढ़ते नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं। अब कई महीनों बाद ट्रेविस हेड ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

'विराट से कुछ भी ठीक करने की जरूरत नहीं'
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने साफ कर दिया कि उनके और विराट कोहली के बीच किसी तरह की दुश्मनी नहीं है। हेड ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच ऐसा कुछ है जिसे ठीक करने की जरूरत है। जो हुआ, वही खेल का हिस्सा था। प्रतियोगिता जिस तरह चली और जो कुछ हुआ, उससे मुझे कोई हैरानी नहीं हुई।' उनके इस बयान से साफ है कि वह इस विवाद को मैदान तक ही सीमित मानते हैं और इसे कोई निजी मसला नहीं समझते।

विराट कोहली-ट्रेविस हेड - फोटो : IPL
पत्नी को मिली गालियां, परिवार भी हुआ प्रभावित
हैंडशेक विवाद के बाद ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका डेविस ने खुलासा किया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपमानजनक संदेश और गालियां मिली थीं। हेड ने माना कि इस घटना का असर सिर्फ उन पर नहीं, बल्कि उनके परिवार पर भी पड़ा। उन्होंने कहा, 'जेसिका और मैं इन चीजों को सही नजरिए से देखते हैं। यही आज की दुनिया है और वह ऐसी परिस्थितियों को जिस तरह संभालती हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। सबसे ज्यादा असर परिवार के दूसरे लोगों पर पड़ा, जो इस तरह की चीजों के आदी नहीं हैं।'

'कुछ दिनों बाद लोग सब भूल जाते हैं'
ट्रेविस हेड ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे मामले को बेहद संयम के साथ संभाला। उन्होंने कहा, 'कुछ दिनों बाद लोग सब भूल जाते हैं। जेसिका ने इस पूरे मामले को शानदार तरीके से संभाला। असली चुनौती उन लोगों को संभालने की होती है, जो इस तरह की परिस्थितियों से परिचित नहीं होते।'
विज्ञापन

मैदान पर हुई बहस, सोशल मीडिया तक पहुंचा मामला; कोहली के फैंस से परेशान ट्रेविस हेड की पत्नी परेशान - फोटो : ANI
आरसीबी आईपीएल में फिर बना था चैंपियन
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। हालांकि, पूरे सीजन में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुए इस हैंडशेक विवाद ने भी काफी चर्चा बटोरी। अब हेड के बयान के बाद इस मामले पर चल रही अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें