फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England Cricket: बेन स्टोक्स की जगह कौन बन सकता है इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान? इस बल्लेबाज का नाम दौड़ में

Fri, 24 Jul 2026 10:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड को टेस्ट टीम के कप्तान की तलाश है। रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी अनुभवी बल्लेबाज जो रूट पर ही दोबारा दांव खेल सकता है।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : @englandcricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को टेस्ट टीम के लिए नए कप्तान की तलाश थी। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ये तलाश जो रूट खत्म करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईसीबी एक बार फिर से टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बना सकती है। 
विज्ञापन


रूट की जगह ही स्टोक्स को मिली थी कमान
मालूम हो कि रूट के 2022 में टेस्ट टीम की कमान छोड़ने के बाद ही स्टोक्स को कप्तान बनाया गया था। वक्त का पहिया एक बार फिर से घूमता हुआ दिख रहा है और इस बार स्टोक्स के संन्यास की वजह से रूट दोबारा कप्तान बनने को तैयार दिख रहे हैं। रूट को अगले महिला पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। 

रूट के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 2027 तक कप्तान बने रहने की संभावना है। रूट ने स्टोक्स की गैरमौजूगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी की थी। रूट पूर्व में 2017 से 2022 के बीच 64 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की थी, जिसमें 27 मैचों में टीम को जीत मिली थी। ईसीबी के इस कदम से मौजूदा टेस्ट उप-कप्तान हैरी ब्रूक को तीनों फॉर्मेट की जिम्मेदारी लेने के बजाय इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीमों पर बतौर कप्तान फोकस करने का मौका मिलेगा। ब्रूक, रूट के साथ टेस्ट टीम में उपकप्तान की भूमिका निभाते हुए थोड़ा अनुभव भी हासिल कर लेंगे। ईसीबी पहले ही ब्रूक को वनडे और टी20 का कप्तान और टेस्ट का उपकप्तान बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें