फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की कमान तिलक वर्मा को, रिकी भुई उपकप्तान बने

Sun, 02 Aug 2026 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो

सार

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए साउथ जोन ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है, जबकि आंध्र के बल्लेबाज रिकी भुई उपकप्तान होंगे। पिछले सीजन की उपविजेता साउथ जोन की टीम सीधे सेमीफाइनल में उतरेगी।
विज्ञापन
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को आगामी दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए साउथ जोन की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। रविवार को घोषित टीम में आंध्र प्रदेश के अनुभवी बल्लेबाज रिकी भुई को उपकप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में होगा।

हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की टी20 टीम का हिस्सा रहे तिलक वर्मा अब घरेलू क्रिकेट में साउथ जोन की अगुआई करते नजर आएंगे। टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी आंध्र के अनुभवी लेवल-2 कोच एमएन विक्रम वर्मा को सौंपी गई है।

विज्ञापन

करुण नायर और युवा खिलाड़ियों का मिला साथ
साउथ जोन की टीम में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर के अलावा कई युवा खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। कर्नाटक के आर. स्मरण, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक 950 रन बनाए थे, टीम का हिस्सा हैं। हैदराबाद के के. हिमतेजा, गोवा के अभिनव तेजराना और भारत 'ए' टीम के लिए हाल में श्रीलंका दौरे पर खेलने वाले शेख रशीद को भी टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी तमिलनाडु के एन. जगदीशन संभालेंगे, जो हाल ही में भारत 'ए' टीम का भी हिस्सा रहे थे।
विज्ञापन

सीधे सेमीफाइनल में खेलेगी साउथ जोन
पिछले संस्करण में फाइनल तक पहुंचने के कारण साउथ जोन को इस बार सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला है। टीम 30 अगस्त को बीसीसीआई सीओई ग्राउंड-2 पर क्वार्टर फाइनल-2 की विजेता टीम से मुकाबला करेगी। गेंदबाजी विभाग में बाएं हाथ के स्पिनर तनय त्यागराजन और लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी में के. साई तेजा, टी. विजय, विदवथ कावेरप्पा और एम.डी. निधीश टीम को मजबूती देंगे।

साउथ जोन की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, के. हिमतेजा, आर. स्मरण, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), करुण नायर, तनय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के. साई तेजा, टी. विजय, विदवथ कावेरप्पा, एच. अमन खान और एम.डी. निधीश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें