ग्रीनपार्क स्टेडियम में 22 से 26 सितंबर तक होने वाले टेस्ट मैच की बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई है। टिकट बुक माई शो पर बुक होगा। टिकट 150 से 2000 रुपये तक के हैं। वहीं 2100 स्कूली बच्चों (कक्षा 10 तक) को निशुल्क टेस्ट मैच दिखाने के लिए यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) ने 90 सरकारी स्कूलों को पत्र भेजकर संख्या मांगी है। एक स्कूल के बच्चों को एक ही बार मैच दिखाया जाएगा।
यूपीसीए डायरेक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि स्कूली बच्चों को सी स्टाल में मैच दिखाया जाएगा। बच्चों को लाने, ले जाने और खाने पीने की जिम्मेदारी स्कूलों की ही होगी। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए 9415129772 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये है टिकट के दाम
गैलरी मूल्य
वीआईपी पवेलियन 2000 रुपये
पवेलियन बालकनी 1500 रुपये
पवेलियन बालकनी ए 1500 रुपये
पवेलियन ग्राउंड 1000 रुपये
सी बालकनी 400 रुपये
डी चेयर 750 रुपये
सी-स्टाल 300 रुपये
ई पब्लिक 150 रुपये
बी जनरल 200 रुपये
बी गर्ल्स 150
(नोट : ये सीजन टिकट होंगे। यानी पूरे पांच दिन के।)