फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंबले ने इधर पाया सम्मान तो उधर चोर ले उड़ा उनका सामान

Thu, 22 Sep 2016 07:53 PM IST
संतोष सिंह, कानपुर
विज्ञापन
सामान चोरी होने की सूचना सुरक्षा अधिकारियों को देते कोच अनिल कुंबले - फोटो : संतोष सिंह
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में राज्यपाल राम नाईक के हाथों सम्मान लेने पहुंचे टीम इंडिया के मुख्य कोच और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का सामान (मोबाइल, पर्स, क्रेडिट कार्ड, चश्मा) गुरुवार को चोरी हो गया। इसकी शिकायत अनिल कुंबले ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सुरक्षा अधिकारी से की है। साथ ही नाराजगी जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल, खेल मंत्री राम सकल गुर्जर और प्रमुख सचिव खेल अनिता भटनागर जैन की मौजूदगी में दिग्गज खिलाड़ियों को मंच पर बुलाया गया। टीम इंडिया के मुख्य कोच अनिल कुंबले का नाम भी पुकारा गया। इसी वजह से कुंबले ने चश्मा और सामान (मोबाइल, पर्स, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सामान) मंच के पास रख दिया। प्रतीक चिह्न लेकर लौटे तो सामान गायब था। इस पर अनिल कुंबले ने हैरानी जताई। कहा कि यह ठीक नहीं है। इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी सामान चला गया। अनिल कुंबले ने बीसीसीआई के सुरक्षाधिकारी की तगड़ी क्लास ली। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस, प्रशासन और बीसीसीआई का सुरक्षा इंतजाम था, फिर भी सेंधमारी हो गई। जिस दौरान घटना हुई, उस बीच मंच और उसके आसपास बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली सहित तमाम पूर्व दिग्गज क्रिकेटर, अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें