फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ी

Thu, 22 Sep 2016 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भारत का विकेट झटकने के बाद जश्न मनाते न्यूजीलैंड के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए 500वें ऐतिहासिक क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की पारी लड़खड़ा गई। न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने पांच और पेसरों ने चार विकेट चटकाकर भारत की कमर तोड़ दी। टीम ने पहले ही दिन 291 रन पर नौ विकेट खो दिए। अभी रवींद्र जडेजा (16 रन) और उमेश यादव (8 रन) क्रीज पर हैं। इसीलिए पहले ही दिन पूरी टीम ऑल आउट होने से से बच गई। बोल्ट और सैंटनर ने तीन-तीन विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत भी अच्छी रही। केएल राहुल और मुरली विजय ने संभलकर खेलना शुरू किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी में राहुल आक्रामक नजर आए और 39 गेंदों में 4 चौके, एक छक्के की मदद से उन्होंने 32 रन बनाए। तेज गेंदबाजों को सफलता नहीं मिली तो न्यूजीलैंड ने स्पिनर मिचेल सैंटनर को मैदान में उतार दिया। सैंटनर ने राहुल को वाटलिंग के हाथों कैच कराके न्यूजीलैंड के विकेट का खाता खोला। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा मैदान में आए और मुरली विजय के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी कर बिना किसी झटके के टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक लगाए। 62 रन के स्कोर पर पुजारा भी सैंटनर की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए। लंच तक खेल अच्छा चला, इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाज हावी हो गए। एक-एक करके भारतीय विकेट गिरते चले गए। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी सस्ते में निपट गए। अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सके। आर अश्विन ने 40 रन की पारी खेलकर भारतीय टीम इज्जत बचाई और स्कोर 291 रन हो सका। नौवें और अंतिम विकेट के रूप में क्रीज पर उतरे उमेश यादव ने जरूर हाथ खोले और दो चौके जड़कर स्कोर को आगे बढ़ाया। अंतिम सेशन के 31 ओवरों में भारत ने 5 विकेट गंवा दिए। एक समय भारत का स्कोर एक विकेट पर 154 रन था लेकिन उसके शेष 8 विकेट महज 139 रनों के अंदर गिर गए।
दुनिया की चौथी टीम बनी टीम इंडिया
ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत का 500वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली टीम इंडिया दुनिया की चौथी टीम है। इससे पहले इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज 500 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं।
विज्ञापन

लेग स्पिनरों ने घुमाया
न्यूजीलैंड की ओर से लेग स्पिनर मार्क क्रेग, ईस सोढ़ी और सैंटनर ने भारत के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। पिच एक्सपर्ट पहले ही कह रहे थे कि पिच से स्पिनरों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें