फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया लेगी चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा, BCCI नहीं भेजेगी ICC को लीगल नोटिस

Sun, 07 May 2017 04:11 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
चैंपियंस टॉफी
विज्ञापन
टीम इंडिया जून में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी सहमति दे दी है। अब बोर्ड की चयन समिति दिल्ली में 8 मई को टीम की घोषणा करेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 1 जून से इंग्लैंड में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। अब भारत चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने पुराने प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 4 जून को भिड़ेगी, जो टीम का पहला मुकाबला भी होगा। 

बीसीसीआई नहीं भेजेगा आईसीसी को लीगल नोटिस

इसके साथ ही बोर्ड ने आईसीसी को लीगल नोटिस नहीं भेजने का फैसला भी किया है। इससे पहले बीसीसीआई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल को नोटिस भेजने जा रही थी। अब बोर्ड के संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी आईसीसी के अधिकारियों से बातचीत करेंगे और और बोर्ड उसके बाद तमाम कानूनी उपायों पर विचार करेगा। 
विज्ञापन


एन श्रीनिवासन ने लिया हिस्सा, लेकिन बोलने नहीं दिया

बीसीसीआई के SGM में इस बात का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने भी स्काइप के जरिए हिस्सा लिया लेकिन उनको बोलने नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें