भारत ने लगातार सबसे ज्यादा मैच जीते
टीम इंडिया ने 2024 टी20 विश्वकप से लेकर अब तक ये लगातार 10 मैच जीते हैं। 2024 टी20 विश्वकप में भारत अजेय रहा था। उसने नौ में से आठ मैच जीते थे और एक मैच बिना टॉस के रद्द हुआ था। यानी लगातार आठ मैच उधर (तब रोहित शर्मा कप्तान थे) और दो मैच टीम इंडिया ने इस विश्वकप (अब सूर्यकुमार कप्तान) में जीते। टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भारत के बाद लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने साल 2024 में लगातार आठ मैच जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2022 से 2024 के बीच इतने ही मुकाबलों में जीत हासिल की। इंग्लैंड ने साल 2010 से 2012 के बीच लगातार सात टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले जीते, जबकि भारतीय टीम साल 2012 से 2014 के बीच लगातार सात मैच अपने नाम कर चुकी थी।
टी20 विश्वकप में लगातार सबसे ज्यादा जीत
| टीम |
जीत |
अवधि |
| भारत |
10* |
2024–2026 |
| दक्षिण अफ्रीका |
8 |
2024 |
| ऑस्ट्रेलिया |
8 |
2022–2024 |
| इंग्लैंड |
7 |
2010–2012 |
| भारत |
7 |
2012–2014 |
रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत
93 रन से जीत टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2012 में इंग्लैंड के विरुद्ध कोलंबो में 90 रन से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 73 रन, जबकि साल 2022 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 71 रन से टी20 वर्ल्ड कप मैच जीती थी। टीम इंडिया ने साल 2024 में इंग्लैंड को 68 रन से मात दी थी।
टी20 विश्वकप में भारत की सबसे बड़ी जीत (रनों से)
| अंतर |
विरोधी |
स्थान |
साल |
| 93 रन |
नामीबिया |
दिल्ली |
2026 |
| 90 रन |
इंग्लैंड |
कोलंबो |
2012 |
| 73 रन |
ऑस्ट्रेलिया |
मीरपुर |
2014 |
| 71 रन |
जिम्बाब्वे |
मेलबर्न |
2022 |
| 68 रन |
इंग्लैंड |
प्रोविडेंस |
2024 |
रिकॉर्ड 47वीं बार 200 का आंकड़ा
यह भारत का ओवरऑल 47वां 200+ का स्कोर रहा। भारत ने 2024 टी20 विश्वकप के बाद टी20 प्रारूप में 14 बार 200 का आंकड़ा छुआ है। इस अवधि में किसी दूसरी टीम ने सात से ज्यादा बार यह कारनामा नहीं किया है। 209/9 का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। वहीं, साल 2021 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ दो विकेट खोकर 210 रन जुटाए थे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर
| टीम |
बार |
| भारत |
47 |
| द. अफ्रीका |
29 |
| न्यूजीलैंड |
28 |
| ऑस्ट्रेलिया |
25 |
| वेस्टइंडीज |
25 |
टी20 विश्वकप में भारत के 200 से ज्यादा के स्कोर
| स्कोर |
विरोधी |
स्थान |
साल |
| 218/4 |
इंग्लैंड |
डरबन |
2007 |
| 210/2 |
अफगानिस्तान |
अबू धाबी |
2021 |
| 209/9 |
नामीबिया |
दिल्ली |
2026 |
| 205/5 |
ऑस्ट्रेलिया |
ग्रोस आइलेट |
2024 |
210 रन के लक्ष्य के जवाब में नामीबियाई टीम 18.2 ओवरों में सिर्फ 116 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए लौरेन स्टीनकैंप ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि जान फ्रीलिंक ने 22 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने महज सात रन देकर तीन विकेट निकाले। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता हाथ लगी। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट हासिल किया।
स्पिन गेंदबाजों ने मैच में झटके कुल 10 विकेट
भारत-नामीबिया मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों ने कुल 10 विकेट लिए। भारत में खेले गए किसी भी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2016 में नागपुर में 12 विकेट स्पिन से गिरे थे। टी20 विश्वकप 2026 के सभी 18 मैचों स्पिनरों का दबदबा साफ दिखा है। अब तक डाले गए कुल ओवरों में से 50.4 प्रतिशत ओवर स्पिन गेंदबाजों ने फेंके हैं, जो टी20 विश्वकप के किसी भी संस्करण में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2012 में श्रीलंका में खेले गए टूर्नामेंट के दौरान स्पिनरों ने 45.8 प्रतिशत ओवर डाले थे।